2021/03/22

बिहार दिवस के अवसर पर सम्मानित हुई जिले की श्रेया सिन्हा

SAMASTIPUR : 109 वें बिहार दिवस पर आज जिला प्रशासन समस्तीपुर की ओर से सोमवार को दलसिंहसराय की पगड़ा की छात्रा श्रेया_सिन्हा को सम्मानित किया गया l 


सुधेन्दु कुमार सिन्हा व बिभा सिन्हा की पुत्री श्रेया ने 2020 इंटरमीडिएट कॉमर्स की वार्षिक में 448 अंक लाकर पूरे समस्तीपुर जिले नाम रौशन किया है lइसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा श्रेया को सम्मानित किया गया l

दलसिंहसराय की बेटी की इस उपलब्धि पर नगर परिषद दलसिंह सराय के वार्ड पार्षद विमला देवी,राज कुमारी देवी,संगीता देवी,कुमारी रंजिता,सुशील कुमार सुरेका,विरेन्द्र राउत,रवि कुमार,युवा समाजसेवी दीपक कुमार,मगनलाल साह आदि ने बधाई दी है।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट