SAMASTIPUR : विभूतिपुर यूपी से अपने प्रेमी के घर आयी प्रेमिका को प्रेमी ने रखने से इंकार कर घर से निकाल दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने को दी तो पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को कांउसिलिंग के लिए महिला थाना भेजा।
बताया जाता है कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक को मोबाइल के माध्यम से यूपी की एक लड़की से पहले जान पहचान हुई। बाद में दोनों के बीच प्रेम हुआ। इसके बाद कथित रूप से दोनों ने शादी भी की।
बताया गया है कि दोनों के बीच संबंध भी बना। दोनों के बीच करीब चार पांच महीने से प्रेम सबंध था। बताया जाता है कि इस बीच दिसम्बर में प्रेमिका प्रेमी के गांव भी आयी। परन्तु उस वक्त उसे समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया था।
परन्तु जब प्रेमिका को इस बात का पता चला कि उसका प्रेमी कही अन्यत्र शादी कर रहा है तो वह 17 मार्च को फिर प्रेमी के घर पहुंच गयी।
परन्तु उसे रखने से प्रेमी ने इंकार कर दिया तो उसने समाज के लोगों के बीच अपने प्रेम सबंधों से सबंधित फोटो और सिंदूर देने का वीडियो दिखा लोगों को सारी जानकारी दी।
इसके बाद दो दिन दिनों तक सामाजिक स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास भी किया गया। बावजूद लड़का नहीं माना तो फिर प्रेमिका प्रेमी के घर पर रविवार को पहुंची और घर में प्रवेश कर गई।
बताया जाता है कि घर के लोगों ने लड़का का उम्र कम होने और लड़की की उम्र अधिक होने का हवाला देकर उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया।
समाज के लोगों ने लड़की के साथ मारपीट कर और घर से निकालने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ पुलिस अभिरक्षा में महिला थाना समस्तीपुर भेज दिया।
इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष केसी भारती ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने फोन कर सूचना दी कि यूपी के गाजीपुर से आयी लड़की की पिटाई कर घर से निकाल दिया गया है।
बस इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई कर मामले की गंभीरता को समझते हुए दोनों को गांव से लाकर पुलिस अभिरक्षा में काउंसिलिंग के लिए महिला थाना समस्तीपुर भेज दिया गया है।
SOURCE - HINDUSTAN