SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर जिले शहर के सटे आजादनगर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार की रात एक मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित लोगो ने हंगामा करते हुए क्लीनिक में जमकर तोड़फोड़ की।
घटना के बाद क् लीनिक के प्रबंधक और कर्मी फरार हो गए। मृतका के स्वजनों ने अस्पताल पर लापरवाही बरतने और गलत तरीके से ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है।
मृतका की पहचान विभूतिपुर थाना के कापन निवासी प्रमोद महतो की 40 वर्षीया पत्नी मीना देवी के रूप मे हुई है। स्वजनों ने बताया कि 15 दिन पहले मेहता अस्पताल में हाíनया के ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया था।
जहा डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। इसके एवज मे डॉक्टर ने एक लाख से अधिक रुपया भी लिए। लेकिन, ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से उसकी तबीयत ज्यादा खराब होती चली गई।
सोमवार की शाम मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस स्वजनों से पूछताछ के बाद मामले की छानबीन मे जुटी है। इधर घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।