SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत समुदायिक भवन साख मोहन के परिसर में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) की पूर्वी शाखा के नव चयनित सीपीआई (एम)पार्टी सदस्य का प्रथम शाखा सम्मेलन संपन्न हुआ।
बैठक को सीपीआईएम के जिला कमिटी सदस्य नवीन चंद्र सिंह,अंचल मंत्री मिथिलेश प्रसाद सिंह ने संबोधित करते हुए संयुक्त रुप से कहा कि बिहार में बढ़ते बेरोजगारी में सरकार रोजगार देने में विफल है, एवं केंद्र सरकार डीजल और पेट्रोल के मूल्य में लगातार वृद्धि कर रही है।
इसे युवा कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं सर्वसम्मति से शाखा सचिव का चुनाव हुआ। जिसमें शाखा सचिव कुणाल कुमार चुने गये।
मौके पर एसएफआई जिला कमिटी सदस्य छोटन कुमार सहनी,पवन पासवान,प्रमोद सिंह, रामसुंदर राय,विष्णु देव ठाकुर, उमेश सहनी,अर्जुन दास,बबलू पासवान,संतोष पासवान,विपिन कुमार,चंदन कुमार,सिंघेश्वर पासवान,नरेश सहनी,कुमार कन्हैया लाल,संतोष कुमार,शिव कुमार यादव,टुनटुन सहनी आदि ने अपने- अपने विचारों को रखा।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट