JAMUI : जिले के खैरा थाना क्षेत्र के खुटौना गांव में एक युवक ने महज तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत गंभीर हो गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
आरोपी की पहचान चंद्रदीप थानाक्षेत्र के धनामा गांव निवासी डोमन मांझी के बेटे हरेराम मांझी के रूप में हुई।
इधर बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
सदर अस्पताल की चिकित्सक डॉ. खुशबू कुमारी ने बताया कि बच्ची के अंदरूनी हिस्से में गंभीर घाव बन गया है।
इस कारण अधिक रक्त निकल रहा है। बच्ची की हालत गंभीर है। उसका इलाज किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी युवक पिछले कुछ महीने से अपने चाचा के घर में रहता था। मोहल्ले में एक घर में शादी थी जिसमें तेज आवास में गाना बज रहा था।
इसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने बच्ची को पकड़ा और एक खंडहरनुमा पुराने मकान में ले गया। वहीं दुष्कर्म की इस घटना को अंजाम दिया।
बच्ची जब दर्द से जोर-जोर से रोने लगी तो उसकी आवाज सुनकर कुछ लोग कमरे के अंदर गए और आरोपी को पकड़ा।
इस संबंध में सदर एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बच्ची के माता-पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।