SAMASTIPUR : युवा जनता दल(यू.) के जिला अध्यक्ष सह पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता डॉ. अंजनी कुमार कुशवाहा की गरिमामय उपस्थिति में युवा जद(यू.) के कार्यकर्ताओं ने जिले के उजियारपुर,रोसड़ा,विभूतिपुर आदि प्रखंडों में केक काटकर बिहार के मुख्यमंत्री सह जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का 70 वां जन्मदिन समारोह पूर्वक विकास दिवस के रुप में मनाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का जन्म ही विकास कार्य करने के लिए हुआ है। आज उन्हीं के कारण बिहार विकास की गति पर अग्रसर है।
चाहे वो बिजली,पानी, शिक्षा,रोजगार,शराबबंदी,सड़क या नारी सशक्तिकरण जैसी कोई भी मुद्दा क्यों ना हो। देश सेवा, जनसेवा और ईमानदारी छात्र जीवन से ही उनमें कूट-कूट कर भरी हुई है।जिसे पूरा देश जानता है। हम युवा जद(यू.)के कार्यकर्ता भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनकी उम्र दिन दूनी और रात चौगुनी बढ़े।
मौके पर युवा जिला उपाध्यक्ष रूपेश कुमार महतो, प्रवीण कुमार रौशन,जिला महासचिव प्रेम कुमार,जिला प्रवक्ता संजय कुमार सिंह, उजियारपुर प्रखंड अध्यक्ष दीपक रोशन, रोसड़ा प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार,नितिन मोहन, आलोक,लता सिन्हा,रंजू कुमारी, प्रियंका,सुजाता सहित अनेक युवा जदयू के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट