2021/03/01

डबल लाश से सनसनी...पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव...पुलिस जाँच में जुटी

KISHANGANJ : बिहार बंगाल सीमा के पार ग्वालपोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटवा गांव में युवक-युवती का शव संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटका मिला। दोनों शव पेड़ के एक ही डाल से लटके हुए थे। शवों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

सोमवार सुबह को शव बरामदगी के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और कई तरह की चर्चाएं होने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही बंगाल के ग्वालपोखर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए इस्लामपुर अस्पताल भेज दिया।

मृतक युवक अरुल पिता बच्चा नुनु और मृतका नुरसदी पटवा गांव की ही रहने वाली थी। सोमवार सुबह को खेती करने के लिए पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटके दोनों शव पर पड़ी। ग्रामीणों के द्वारा शोर मचाने पर मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ इक_ी हो गई। 

भीड़ घटना को लेकर तरह तरह के कयास लगाने लगी। कुछ इसे ऑनर किङ्क्षलग का मामला बता रहे थे तो कुछ मामले को प्रेम प्रसंग का दुखत अंत। बहरहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले के सभी पहलुओं की बारिकी से जांच करने में जुट गई है। 

ग्वालपोखर थानाध्यक्ष जयंतो शर्मा ने बताया कि प्रथम ²ष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा संभव हो सकेगा। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।