2021/03/19

समस्तीपुर : पूर्व विधायक रामबालक सिंह सहित सभी जदयू एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

SAMASTIPUR :  राज्यपाल महोदय के कोटे से विधान परिषद की सभी 12 सीटों पर चयनित सभी सदस्यों ने बुधवार को शपथ ग्रहण किया। जिसमें जनता दल(यू.)के अशोक चौधरी,उपेंद्र कुशवाहा,संजय सिंह,राम वचन राय,संजय गांधी,ललन सर्राफ एवं भारतीय जनता पार्टी के जनक राम,राजेंद्र गुप्ता,देवेश कुमार,घनश्याम ठाकुर,प्रमोद कुमार,निवेदिता सिंह हैं।

सभी विधान पार्षदों को बधाई देते हुए विभूतिपुर विधानसभा के पूर्व विधायक रामबालक सिंह ने कहा कि उपरोक्त सभी नेताओं को मैं दिल की गहराई से बधाई देता हूं।और जनताओ से कहना चाहता हूं कि इनका कार्यकाल निश्चित रूप से जनप्रिय और राज्य सहित देश हित के लिए रहेगा।
 वहीं विभूतिपुर मुस्तफापुर निवासी भाजपा जिला अध्यक्ष समस्तीपुर उपेंद्र कुशवाहा,प्रखंड के नरहन निवासी युवा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुंजन मिश्रा,पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद कृष्णदेव प्रसाद सिंह,अमन पराशर,मुस्तफापुर शक्ति केंद्र प्रमुख राजीव रंजन,पंकज लाल, केशरी नंदन एवं जदयू के युवा जिला अध्यक्ष डॉ. अंजनी कुमार कुशवाहा,जिला मीडिया सेल संयोजक राजीव मिश्र,विभूतिपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल,युवा नेता अमर सिंह,पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष तरुण सिंह,रामनिवास, नरेश प्रभाकर,महिला प्रखंड अध्यक्ष चांदनी देवी,अशोक झा, प्रीति कुमारी,सतनारायण राय, संतोष झा,यूनुस खान आदि ने सभी विधान को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट