SAMASTIPUR : विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर पंचायत के कल्याणपुर- समर्था मुख्य पथ के समीप स्थित पार्टी के पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष रंजीत पोद्दार के आवास परिसर में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. अशोक कुमार की उपस्थिति में पिछड़ा वर्ग की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता भोला रजक ने किया।
बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। तथा निर्णय लिया गया कि जिले के हर पंचायत में कार्यकर्ताओं को चुनाव जीता कर अपनी उपस्थिति दर्शाना है।
वहीं बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष रंजीत पोद्दार ने कहा कि केंद्र सरकार हर मायने में फेल हो चुकी है। हर वस्तु की कीमत दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। किसानों पर तीन नए काला कानून लादकर केंद्र सरकार सारा सिस्टम अडानी अंबानी को देना चाहती है।
जिसे देश की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। मौके पर चंद्र भूषण सिंह, सुनील सिंह,ललमेश कुमार,विवेक कुमार,बलवीर कुमार,दिनेश कुमार सहित अनेक पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता मौजूद थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट