SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड समस्तीपुर के संयोजन में प्रखंड के अनुसूचित जाति के सदस्यों के दो दिवसीय स्वच्छ दुग्ध उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक- 17. 3. 2021- 18. 3. 2021 तक 11:00 से 3:00 बजे तक कल्याणपुर दक्षिण पंचायत के बिशनपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड में सहायक प्रबंधक (प्रशिक्षण )
आरएसडी देव के नेतृत्व में आयोजित एवं संचालित की गई। वहीं सभी 22 सदस्यों को स्वच्छ दुग्ध उत्पादन हेतु कीट वितरित कया गया।
जिसमें उच्च क्वालिटी का 5 लीटर क्षमता का स्टील का एक केन,थनैला से बचाव हेतु साफ कीट,पशुओं के कीड़ा की दवा, चमोकन की दवा इत्यादि मुफ्त में उपलब्ध करवाया गया।
पुरस्कार वितरण बिशनपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के अध्यक्ष एवं संघ के निदेशक मंडल सदस्य राजीव कुमार मिश्रा एवं संघ से आए आर.एस.पी. देव,डॉ. रश्मि,सहायक दीपक कुमार ने किया। वहीं सहयोग समिति के सचिव शैलेंद्र कुमार राय ने किया।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट