2021/03/08

समस्तीपुर में सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे काे रौंदा...आंख का इलाज करवाकर अपने घर लौट रही थी

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।विद्यापतिनगर -महनार मुख्यपथ के बलुआही पेट्रोल पम्प के समीप बाइक पर सवार मां-बेटे को हाइवा ने रौंद दिया। इसमें घटनास्थल पर ही मां की मौत हो गई। वहीं पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। 

उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। महिला की पहचान सुलतानपुर गांव निवासी नागेन्द्र सिंह की पत्नी शकुंतला देवी (67 वर्ष) के रूप में की गई है। वहीं घायल पुत्र अशोक कुमार सिंह है।

रौंदने के बाद भाग रहे हाइवा बीआर जीरो-1 जी-2927 को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ड्राइवर चकमा देकर भागने में सफल हो गया।

 हाइवा सड़क निर्माण कंपनी कुमार कंस्ट्रक्शन बेगूसराय का बताया जा रहा है, बनी हुई गिट्टी लेकर कुरसाहा बांध पर जा रहा था। महिला अपने बेटे के साथ समस्तीपुर से आंख का इलाज करवाकर अपने घर सुलतानपुर लौट रही थी।