2021/03/08

समस्तीपुर में युवक की मौत...6 दिन पहले भागकर की थी शादी..घर में कोहराम मचा,मृतक के ससुराल में भी मातम

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। 

बताया जा रहा हैं कि बिथान थाना क्षेत्र के बटरडिहा गांव निवासी मिथिलेश यादव के नवविवाहित पुत्र अभिषेक कुमार (21) की मौत हो गई।शनिवार शाम बिथान हसनपुर मुख्य सड़क मार्ग में बड़गांव गांव के निकट सड़क दुर्घटना में जान चली गईं।

मिली जानकारी के अनुसार बाइक से अपनी ससुराल हसनपुर की ओर जा रहा था। इस घटना में बाइक पर बैठा दूसरा युवक घायल हो गया।

बताया गया है कि अभिषेक की पत्नी लक्ष्मी कुमारी की हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि उसके मांग का सिंदूर मिट गया। 6 दिन पूर्व अभिषेक हसनपुर थाना क्षेत्र के परोड़िया गांव में अपने मित्र के साथ आया था। 

वहीं पर अपने माता-पिता को बगैर जानकारी दिए शादी कर ली थी। शादी के बाद से वह ससुराल में ही रह रहा था। 


शनिवार को वह अपने परिजनों को मनाने के लिए गांव आया था। पुत्र के मनाने पर माता पिता सहित अन्य परिजन मान गए थे। जिसके बाद लड़की को घर लाने का विचार हुआ था, लेकिन किस्मत में कुछ और ही लिखा था। 

ससुराल की दहलीज पर कदम रखने से पहले ही सड़क हादसे में लक्ष्मी के पति की मौत हो गई। अभिषेक पंजाब में प्राइवेट नौकरी करता था।

 घर में कोहराम मचा है। बीते कुछ दिन पूर्व ही वह घर आया था। इस घटना से मृतक के ससुराल में भी मातम है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया।