SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड के बालेश्वर राम नंद किशोर सिंह कॉलेज कल्याणपुर के प्रांगण में प्राचार्य प्रोफेसर सूर्य देव प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह कॉलेज के संस्थापक बालेश्वर राम की जयंती उनके पुत्र सह कॉलेज शासी निकाय सचिव, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ.अशोक कुमार की उपस्थिति में समारोह पूर्वक मनाई गई।
समारोह को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रोफ़ेसर सूर्य देव प्रसाद सिंह ने कहा कि बालेश्वर बाबू ज्ञान के धनी एवं हर दु:ख की घड़ी में जनताओ के कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले जनप्रिय नेता थे। शिक्षा जगत में उनके द्वारा किए गए अमिट कार्य को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता है।
मौके पर कांग्रेस (पिछड़ा वर्ग) जिला अध्यक्ष रंजीत पोद्दार, पूर्व कॉलेज प्राचार्य गणेश प्रसाद यादव,महिषी पंचायत के पूर्व मुखिया कपलेश्वर कुवर,रणवीर कुमार,छात्र जदयू जिला महासचिव पुरुषोत्तम कुमार चौधरी, प्रो.अमरनाथ चौधरी, कॉलेज के पूर्व प्रधान लिपिक अमर नंदन सिंह,वर्तमान लिपिक विरेंद्र कुमार पंकज, पूर्व डाक बाबू तेज नारायण राय,कांग्रेस नेता चंद्र भूषण सिंह, सुनील सिंह,प्रो.चंदन कुमार,सत्य प्रकाश,कुंदन कुमार, चंद्रवीर,रूपेश कुमार सिंह,रती रमण झा,नेहा कुमारी,कॉलेज के कर्मी बैजनाथ शर्मा,सत्य नारायण झा सहित सभी कॉलेज कर्मी एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट