SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुरी मोहल्ले में बदमाशों ने मंगलवार सुबह एक व्यवसाई को उनके घर पर गोली मार दी। व्यवसाई गुड्डू झा को एक गोली लगी है। इलाज के लिए उनको तुरंत रिंगबांध स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया गया है।
व्यवसाई का इलाज कर रहे हैं चिकित्सक वरुण कुमार ने बताया कि वह अभी खतरे से बाहर है। जख्मी गुडडू झा शिवहर जिले के पुरनहिया थाना के चक फतेहा गांव के रहने वाले हैं। रघुनाथपुरी मोहल्ले में उनका मकान है।
गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे छानबीन में जुटी हुई हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना आपसी लेनदेन के विवाद में हुई है। बताया जाता है कि अपराधी उनके घर पर आया और बाहर बुलाकर गोली मार दी।फिलहाल घटना की जाँच पुलिस कर रहीं है।