2021/03/04

गंगा नदी पर निर्माणधीन सिक्सलेन ओवरब्रिज में लोडर के नीचे दबने से एक इंजीनियर की मौत

VAISHALI : वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी पर निर्माणधीन सिक्सलेन ओवरब्रिज में लोडर के नीचे दबने से एक इंजीनियर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मधेपुरा निवासी बलबंत कुमार के रूप में की गई है। 

वह सिक्सलेन प्रोजेक्ट में मिक्सिंग डिपार्टमेंट में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। इस प्रोजेक्ट में वह 2 साल पहले से काम कर रहा था। 

घटनास्थल पर कार्य कर रहे मजदूरों ने बताया कि देर रात मिक्सिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक बलवंत लोडर मशीन के नीचे आ गया।

 जब तक मशीन को बंद किया जाता तब तक उसका पूरा शरीर ही मशीन में पीसा चुका था। उसकी ऑन द स्पॉट डेथ हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर लिया।
   ADVERTISEMENT

 इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। इधर, विभाग में कार्यरत कर्मी मुआवजे की मांग कर रहे हैं। 

थानाध्यक्ष शुभ नारायण सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।