2021/03/04

मनचले के सिर और दाढ़ी को आधा मुंडवा कर पूरे मोहल्ले में नंगे बदन घुमाया...कोचिंग जाते वक्त लड़की से छेड़खानी करते थे लड़के

GYA : गया के सिंगरा स्थान के पास लोगों एक लड़के के सिर और दाढ़ी को आधा मुंडवा कर पूरे मोहल्ले में नंगे बदन घुमाया।

 लड़के ने मोहल्ले की लड़की से छेड़खानी और उसकी मां के साथ मारपीट की।

 कुछ लोगों पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। घटना शहर के रामपुर थाना क्षेत्र की है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

 पुलिस के अनुसार छेड़खानी और मारपीट के आरोप के दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लोगों का कहना है कि बाइक सवार 2 लड़के एक लड़की से कोचिंग जाने के दौरान पिछले कुछ दिनों से छेड़खानी करते थे। लड़के लड़की को अपनी ओर से मोबाइल देने की बात कह रहे थे।


 तंग आकर लड़की ने आज अपनी मां से इस घटना की शिकायत की। इसके बाद उसकी मां गुरुवार को करीब 10 बजे अपनी बेटी के साथ पैदल ही कोचिंग के लिए निकली। लड़की आगे-आगे चल रही थी और उसकी मां पीछे से आ रही थी।


 इसी बीच फिर से दोनों लड़के आए और युवती से छेड़खानी करने लगे। इतने उसकी मां दौड़ती हुई वहां पहुंची और एक लड़के को पकड़े लिया। विरोध करने पर लड़का महिला के साथ मारपीट करने लगा। बेटी बचाने गई तो उसके साथ भी मारपीट की।

इसी दौरान वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों को अपनी ओर आते देख एक लड़का वहां से फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने एक लड़के को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। 

छेड़खानी से गुस्साए लोगों ने पहले लड़के का आधा सिर और दाढ़ी मुड़वाया और फिर उसके बदन से कपड़ा उतरवाया। इसके बाद बदन के आगे-पीछे एक-एक तख्ती गले में टांग दी गयी।

 तख्ती में लिखा हुआ है कि मैं लड़की छेड़ता हूं इसलिए मेरा यह हाल है। इसके बाद लड़के को पूरे मोहल्ले में घुमाया।