DESK : उत्तर प्रदेश में लवजेहाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही ताजा मामला सीएम सिटी गोरखपुर सामने आया है। जहां एक एक हिंदू लड़की का अपहरण कर उससे जबरन निकाह कर धर्म परिवर्तन कराया गया है।
किशोरी की मां ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि शहर के शाहपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले समस्तीपुर (बिहार) के मूल निवासी तबारक खान का का बेटा उनकी बेटी को परेशान करता था।
उनका आरोप है कि बीते एक मार्च को उनकी बेटी को जबरन अगवा कर उससे जबरन निकाह कर लिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
बेटी को परेशान और गुमसुम देखकर परिवार के लोग भी परेशान हो गए। परिजनों का आरोप है कि लड़की के बैग से उर्दू में लिखा कागज मिला, जिसकी छानबीन करने पर वह निकाहनामा निकला। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया।
प्रभारी सीओ गोरखनाथ ने मीडिया से कहा है कि आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिये आशा ज्योति केन्द्र भेजा गया है। रेप की पुष्टि हुई तो धाराएं बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि निकाह कराने वाले को भी पुलिस ढूंढ रही है।