DESK : हम अकसर देखते हैं कि लोग कहीं भी घूमने जाते हैं तो मौज-मस्ती करते हुए उस मोमेंट की फोटोज और वीडियोज जरुर लेते हैं। इसी दौरान कई बार ऐसे फनी वीडियोज भी बन जाते हैं, जो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही वायरल होने लगते हैं।
एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर काफी चल रहा है, उसमें एक महिला सेल्फी वीडियो लेने की कोशिश करती है, लेकिन इस दौरान उसे पीछे से बकरी जोरदार टक्कर मार देती है और वीडियो यही खत्म हो जाता है।
दरअसल ये महिला अपने फोन का कैमरा ऑन करती है और एक सेल्फी वीडियो बनाने की कोशिश में दिखाई देती है। इसी बीच उसे अपने पीछे एक बकरी नजर आती है और वह उसे भी इस वीडियो में शामिल कर लेती है। यह देखकर बकरी उसके काफी नजदीक आ जाती है।
बकरी के नजदीक आने के बाद महिला उसपर खूब प्यार दिखाती है, इस दौरान बकरी लगातार उसके नजदीक आने की फिराक में बार-बार पीछे जाकर खुद को आगे की ओर खींचती है।
ऐसा दो से तीन बार करने के बाद चौथी बार बकरी जब जोर लगाती है, तो जिस रस्सी से वह बंधी होती है वो टूटी जाती है और बकरी महिला को जोरदार टक्कर मार देती है। इस टक्कर से महिला बुरी तरह से गिर जाती है।
उसका मोबाइल भी छूट जाता है।अब इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद लोग इस पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। कोई महिला को लगी चोट के प्रति हमदर्दी जता रहा है, तो कोई इस वीडियो को मजेदार बता रहा है।