2021/03/14

बड़ी खबर : समस्तीपुर में अवैध मिट्टी कटाई को रोकने गए पुलिस बल के साथ की मारपीट....कई लोगों पर FIR दर्ज

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं जहाँ सरायरंजन क्षेत्र के नरघोघी गांव स्थित मठ के द्वारा सेलिंग की गई जमीन से अवैध तरीके से मिट्टी कटाई रोकने गई पुलिस के साथ शनिवार की शाम कतिपय लोगों के द्वारा हाथापाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। 

पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताते चलें कि नरघोघी मठ के सचिव नंद कुमार झा न. सरायरंजन थाना में एक आवेदन देकर मठ की जमीन से की जा रही अवैध मिट्टी कटाई को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

प्राथमिकी में स्पष्ट रूप से लिखा गया था कि नरघोघी निवासी अशोक चौरसियाा, कृष्णा चौरसिया एवं शाहजादापुर निवासी सुधीर ठाकुर की मिलीभगत से अवैध मिट्टी कटाई कर निर्माणाधीन राम जानकी मेडिकल कॉलेज के संवेदक के हाथों बेची जा रही है। 

शिकायत मिलने पर सरायरंजन थाना के एएसआई रामपति प्रसाद के नेतृत्व में जब पुलिस बल वहां पहुंचा तो अनुसंधान कार्य में कतिपय लोगों न. बाधा डालने लगा। 

वहीं पुलिस बल के साथ बदसलूकी व हाथापाई भी की। घटना स्थल से पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर थाने पर ले आई, जबकि एक वक्ति भागने में सफल रहे।