SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले केे विभूतिपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं जहां महिला और उसकी दो पतोहू के साथ बर्बरता का परिचय दिया है। घटना थाना क्षेत्र के नरहन वार्ड 14 की है।
आरोपित ने वृद्ध जख्मी महिला को बेइज्जत कर मैला पिला दिया। घर का दीवार, बर्तन, पेटी बक्सा तोडऩे व पहने हुए सिकरी, नकमुन्नी आदि जेवर नोच लिया है।
हल्ला होने पर जब आसपास के लोग जुटे तब जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया।
जहां से बेहतर इलाज के लिए सभी चिकित्सकों ने समस्तीपुर रेफर कर दिया है। जख्मी की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। इसको लेकर नरहन के रामेश्वर दास की जख्मी पत्नी संझिया देवी ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
इसमें संजय दास, रंजीत दास, विनोद दास, अजय दास, शांति देवी, राधा देवी, रीता देवी और रंजन देवी को नामजद किया गया है।
थानाध्यक्ष कृष्णचंद्र भारती ने बताया कि कांड अंकित कर ली गई है। पुलिस आरोपित के ठिकाने पर सघन छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों पर कार्रवाई होगी।
Source-dainik jagran