2021/03/03

समस्तीपुर : हसनपुर के पूर्व विधायक राजकुमार राय व जदयू नेता विजय यादव ने मृतक के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

SAMASTIPUR :  जिले के हसनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक सह जिला जदयू0के मुख्य प्रवक्ता  राज कुमार राय ने आज बिथान प्रखंड के उजान गांव में मृतक एवं  घायलों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी. 

इस दौरान उन्होंने कहा कि इस विकट परिस्थिति में जदयू परिवार उनके साथ हैं. बता दें कि कुछ दिन पहले ही बेगूसराय, रोसड़ा पथ इस्माईला चौक के पास भीषण सड़क हादसे में कई मैट्रिक की छात्राओं को दर्दनाक मौत हो गई. वहीं कई छात्राओं गंभीर रूप से घायल हो गए। 

इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना देते हुए कहा कि इस तरह की घटना काफी दुखद होती है.इस दुख की घड़ी में मैं व पूरा जदयू परिवार आपके साथ खड़ा हैं जब भी कोई जरूरत हो हम इस संतप्त परिवार के लिए हाजिर हैं. उन्होंने कहा कि इस संबंध में उच्च अधिकारी एवं जिला अधिकारी से भी बात कर मुआवजा दिलाने की प्रयास करेंगे.

             ADVERTISEMENT

मौके- पर जदयू नेता विजय कुमार यादव, शत्रुघ्न मण्डल, कैलाश राय, गरीब मालाकार, अरविन्द साहू, रमेश कुमार, महेश यादव, ललित यादव राजेन्द्र साह सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर: संतोष कुमार ठाकुर