SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मिश्रौलिया माकपा शाखा द्वारा डीजल, पेट्रोल,रसोई गैस की मूल्य वृद्धि वापस लो, महंगाई पर रोक लगाओ,महंगी बांधो, दाम नहीं तो होगी नींद हराम, देश बेचना बंद करो,आदि मांगों को लेकर नारा लगाते हुए महावीर चौक मिश्रौलिया पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया।
अध्यक्षता कॉ. रामाश्रय सिंह ने किया। सभा को संबोधित करते हुए सीपीआई(एम)जिला सचिव मंडल सदस्य महेश कुमार ने कहा कि अच्छे दिन लाने का वादा कर सत्ता पाने वाली मोदी सरकार महंगाई बढ़ाकर जनता के कमर को तोड़ने पर आमदा है।
लगातार डीजल,पेट्रोल,रसोई गैस के दाम बढ़ाना देश की जनता के साथ धोखा है। कार्पोरेट और तेल कंपनी को फायदा पहुंचाने और जनता की जिंदगी को तबाह करने पर मोदी सरकार तुली हुई है।अब समय आ गया है जन विरोधी कार्रवाई के खिलाफ जनता के साथ सड़कों पर संघर्ष तेज किया जाएगा।
वही पुतला दहन किया गया जिस पुतला दहन कार्यक्रम में डॉ. विष्णुदेव प्रसाद सिंह, कॉ. राम पुनीत वर्मा ,संजय कुमार,बबलू कुमार,रवीन कुमार,राकेश कुमार,राममिलन शर्मा,प्रवीण कुमार,मोहम्मद सरताज, मोहम्मद मुख्तार,राजीव कुमार, मनीष कुमार,प्रमोद कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट
