SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत सिघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत में अनुसूचित जाति टोल जो कि तीन वार्ड भिड़ी ग्राम के प्राथमिक विद्यालय भिड़ी में बिहार सरकार एवं पदाधिकारियों के द्वारा प्राप्त कोरोना गाईड लाइन के अनुसार विद्यायल का संचालन किया जा रहा है। यहां के ग्रामीण,अभिवाक को विद्यालय खुल जाने के कारण काफी खुशी का इजहार कर रहे हैं।
वहीं बच्चों में विद्यालय आने की काफी उत्साहित नजर आ रहा हैं। प्रधानाध्यापक महेश कुमार के द्वारा विभागीय पदाधिकारी के दिशानिर्देशों एवं सरकार के करोना गाइडलाइंस के अनुरूप विधायलो में बच्चों को 50% उपस्थिति के अनुसार लॉकडाउन नियमों के अनुसार छात्रों की उपस्थित होने के लिए सभी को प्रेरित किया जा रहा है। और विधायलो में शिक्षण कार्य संचालित जा रहा है।
वहीं शिक्षकों को अपने वर्ग कक्षाओं में छात्रों पर बहुत ही मेहनत करने की जरूरत पर रही है।क्योंकि सभी विद्यार्थी अपने-अपने वर्ग में पढ़ाई में पिछे हो चुके हैं। वहीं प्रधानाध्यापक महेश कुमार अपने विधालय के प्रति लगाव और कर्त्तव्य पर रहते हुए अपने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्पित है।
बता दें कि यह विधायल 2007 में अनुसूचित जाति के एक वस्ती में ऐक वरगद के पेड़ के नीचे चलू हुई थी। जबकि आज इस विधायल के पास अपना दो मंजिला इमारत,छ: रूमो का किचन सेड युक्त सभी मूलभूत सुविधाओं से लैस हैं।
इस विधायल को बनाने के पीछे जमीन दाता एवं उनको प्रेरित करने वाले सभी व्यक्तियों को इस विद्यालय के प्रति निष्ठा को दर्शाता है। वहीं प्रधानाध्यापक के द्वारा भी काफी मशक्कत कर के आज प्राथमिकी विद्यायल भिड़ी को इस ऊंचाई तक ले जाने के लिए हर समय तत्पर रहते हैं।
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट
