SAMASTIPUR : जिले के मोहनपुर ओपी क्षेत्र के राजपुर-जौनापुर पंचायत में बुधवार को आग लगने से 22 परिवारों का घर जलकर राख हो गया। इस अगलगी की घटना में लाखों रुपये मूल्य के सामान जलकर राख हो गए।
वहीं विनोद महतो के घर में बेटी की शादी के लिए जुटाई गई सामग्रियां आग में जलकर राख हो गई। उसकी बेटी की शादी 10 मार्च को होना तय था। लोगों का अनुमान है कि लाखों रुपये का सामान इसमें जलकर राख हुआ है।
बर्तन, वस्त्र, आभूषण और नकदी भी जले हैं। नुकसान का जायजा लेने के लिए अंचलाधिकारी चन्द्रकांत ङ्क्षसह मौजूद थे।
इस अग्निकांड में अंचलाधिकारी द्वारा चिन्हित किए गए परिवारों में ईश्वर महतो, श्रवण महतो, अशोक महतो, विनोद महतो, पंकज महतो, रकट महतो, मंगल महतो, जुगन महतो, दिना महतो, मदन महतो, लड्डू महतो, मुति महतो, संखे महतो, पप्पू महतो, मुढऩ महतो, छोटू महतो, राकू महतो, भिखारी महतो, मेघना महतो, गरीब महतो, गेना ठाकुर, संतोष ठाकुर शामिल हैं।
अंचलाधिकारी ने बताया कि सभी अग्निपीडि़त परिवारों को अविलंब पॉलिथीन सीट प्रदान कर दिया गया है। साथ ही देर शाम तक राहत राशि नकद अथवा चेक से प्रदान कर दिए जाएंगे। इधर दो-तीन ग्रामीणों द्वारा निजी कोष से राहत-कार्य किया गया।
SOURCE-DAINIK JAGRAN