2021/03/04

विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत...हमेशा पति-पत्नी में होता रहता था झगड़ा...पुलिस जाँच में जुटी

PATNA : पटना के दानापुर में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। महिला की मौत के बाद घर के कई सदस्य फरार हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने मृतक महिला के पति को भागने के क्रम में पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

 इस मामले में दानापुर पुलिस ने महिला के पति संतोष एवं मृतक की सास को हिरासत में ले लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर सदर अस्पताल में भेज दिया गया है।


आसपास के लोगों ने बताया कि पति और पत्नी के बीच हमेशा किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। बुधवार को भी दोनों अपने घर में आपस में झगड़ रहे थे। झगड़े की आवाज बाहर भी सुनाई दे रही थी। 

इसी बीच महिला की अचानक मौत से सभी सन्न रह गए। स्थानीय लोगों ने बतलाया कि मृतक मधु देवी का मायका आरा में है।


संतोष और मधु की शादी दो वर्ष पूर्व झखड़ी महादेव स्थान के चौबे गली इलाके में हुई थी। संतोष चुन्नू साव का बेटा है। महिला की 8 माह की एक बच्ची भी है। घटना के बाद पुलिस ने मृतक महिला के मायके को सूचना दे दी है। 

पुलिस शव को कब्जे में लेने के बाद महिला की मौत को लेकर छानबीन कर रही है। पुलिस की छानबीन के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह मौत है या हत्या।

Source-dainik bhasker