2021/03/04

समस्तीपुर में महिला की मर्डर....लाश को गायब करने का आरोप---थाने में 7 लोगों पर FIR दर्ज

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।सरायरंजन थाना क्षेत्र के गांउपुर में दहेज की मांग को लेकर एक नवविवाहिता की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। 


इस संबंध मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केवश निजामत निवासी लालबाबू गिरि के लिखित आवेदन पर सरायरंजन थाने में बुधवार को एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें मृतका के पति व सास, ससुर समेत सात लोगों को आरोपित किया गया है। 

प्राथमिकी में मृतिका के पिता लालबाबू गिरी ने कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री रिचा कुमारी (22) का विवाह 3 माह पूर्व सरायरंजन थाना क्षेत्र के गांउपुर निवासी वशिष्ठ नारायण गिरि के जेष्ठ पुत्र विवेकराज आर्यन के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार यथोचित दान दहेज देकर की थी। पर ससुराल वाले एक बाइक की मांग को लेकर उनकी पुत्री को अक्सर प्रताड़ित कर रहे थे।

इस बीच मंगलवार की देर शाम ससुराल वालों ने एकराय कर उनकी पुत्री की निर्मम हत्या कर दी और उसके शव को गायब कर देने का आरोप लगाया है।

 आरोपित लोगों में मृतका के पति विवेकराज आर्यन, सास प्रतिमा देवी, ससुर वशिष्ठ नारायण गिरि समेत सात लोगों के नाम शामिल हैं।

 सूत्रों ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण नवविवाहिता ने खुदकुशी कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।