गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच गई। घायल के परिजनों से पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। आसपास के CCTV फुटेजों को खंगाला जा रहा है। बदमाशों की तलाश में छापेमारी चल रही है।
घायलों की पहचान उत्तरप्रदेश के बनारस के लोहता गांव निवासी मुबारक अली की पुत्री शमा परवीन (17) और दूसरी उसकी मौसेरी बहन बक्सर के डुमरांव थाना क्षेत्र के नया भोजपुर गांव निवासी सना उल्लाह की पुत्री अलीशा नाज (16) के रूप में हुई है।
घायलों के परिजन चांद ने बताया कि वह दोनों टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ला अपने नानी घर आई थी। यहां से बुधवार की रात वलीगंज स्थित अपने रिश्तेदार एहसान खान के बेटे सोनू के रिसेप्शन पार्टी में गई थी। इसके बाद देर रात हमलोग बाइक से घर लौट रहे थे।
वलीगंज धरहरा चौकी पास तीन अपराधियों ने बाइक रोकने के लिए कहा। मैंने बाइक नहीं रोकी तो दोनों बहनों को गोली मार दी। इसमें एक गोली अलीशा दाहिने कंधे के पास गोली लगी और दूसरी गोली शमा परवीन की बाईं बांह में लगी। स्थानीय लोगों का कहना है पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और अपराधियों की गिरफ्तारी करे।