2021/03/04

बिहार : बेटे के सामने विधवा मां से दबंगों ने किया गैंगरेप....विरोध करने पर चाकू मारा...पुलिस जांच में जुटी

JAMUI : जमुई जिले के चकाई के एक गांव में कुछ दबंगों ने बेटे के सामने ही विधवा महिला के साथ गैंगरेप किया जब महिला ने विरोध किया तो उन्होंने महिला को बेरहमी से मारा पीटा और गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। यह घटना जमुई जिले के चकाई में घटी है।  पुलिस  घटना की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक लगभग 35 साल की पीड़िता अपने 13 साल के बेटे के साथ गांव में रहकर दूसरे के खेतों में मजदूरी कर जीवनयापन करती है। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। 

पीड़ित महिला के बेटे ने बताया कि बुधवार की सुबह पड़ोस के सुखदेव यादव और महेंद्र यादव घर में घुस आए और चाकू का भय दिखाकर डराया धमकाया। उसके बाद मां के साथ गलत व्यवहार करने लगे।

 मां ने विरोध किया तो उसके चेहरे पर चाकू वार कर दिया। मुझे भी चाकू दिखाने लगे। जाने से पहले आरोपियों ने मां-बेटे की लात-घूंसों से जमकर पिटाई की। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान मारने की धमकी दी।इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जाँच में जुटी हुई हैं।