SAMASTIPUR : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर वार्ड संख्या 13 निवासी शंभू महतो की दुकान में बीती रात्रि अचानक आग लग गई।इस अगलगी की घटना में दुकान में रखे सभी सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।
जिसमें टेंट पंडाल हाउस संबंधित समान जैसे कुर्सी,टेबल, दो सेट साउंड,टेंट संबंधित तार, मशीन और विवाह सामग्री,विवाह समारोह में उपयोग हेतु स्टेज बनाने की सामग्री सहित टेंट का अन्य का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गई।
जब ग्रामीणों ने शोर मचाया तो अन्य मौजूद ग्रामीणों की मदद से आग बुझाया गया। तब तक आवेदक संभू महतो के मुताबिक दुकान में रखे लाखों की संपत्ति जलकर पूरी तरीके से राख हो गई।
ADVERTISEMENT
आवेदक ने आवेदन में कहा है कि मेरे दुकान में बिजली की भी व्यवस्था नहीं है।अगर बिजली होती तो शॉर्ट सर्किट के वजह से भी आग लग सकती थी। पता नहीं किस कारण से आग लगी यह सोचने योग्य बात है ?
वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट