2021/03/03

बड़ी खबर : समस्तीपुर में दिनदहाड़े लाखों रुपये की लूट...पिस्तौल भिड़ाकर बैंक से लाखों रुपये लुटा

SAMASTIPUR : समस्तीपुर के  मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौक स्थित एसबीआई बैंक से दिनदहाड़े तीन अपराधियों ने पिस्टल के बल पर बैंक से 5 लाख रुपए लूट की घटना को अंजाम देकर बड़ी ही आसानी से निकल पड़े।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम पहुँचकर जांच में जुट गई है।वही बैंक के सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी बैंक का जायजा लिया। 

करीब दस बजे बैंक कर्मी ने बैंक को खोलकर अभी काम-काज शुरू करना ही आरंभ किया था कि एक ही बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने वहां पहुंचकर पिस्तौल की नोंक पर बैंक कर्मियों को कब्जा में ले लिया।

 वहां रखे पांच लाख रुपये लूट कर बैग में रखकर आराम से निकल भागे। 
     ADVERTISEMENT
अपराधियों के जाने के बाद लोगों को इस बात की सूचना मिली। पुलिस अब बैंक में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। वहीं बैंक कर्मी बैंक में रखे रुपये का मिलान कर रहे हैं।