MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफफरपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं।मुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है।
ताजा मामला जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र का है। जहां देर शाम बाइक सवार बेख़ौफ़ अपराधियों ने चांदनी चौक पुल के आफिस के घर लौट रहे एक युवक को गोली मार दी।
जिसके बाद सनसनी फैल गई आनन फानन में घायल युवक को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची हुई है और छानबीन में जुटी हुई है।
घायल युवक कांटी के कलवारी गांव के 24 वर्षीय विवेक कुमार उर्फ विक्कू बताया जा रहा है।पुलिस मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है।