2021/03/11

बिहार : पत्नी की प्रताडऩा से तंग आकर इंजीनियर ने की आत्महत्या... पुलिस छानबीन में जुटी

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में कथित तौर पर पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक इंजीनियर नें खुदकुशी कर ली. घटना सदर थाना इलाके के कच्ची पक्की आनंद मार्ग मुहल्ले की है. इंजीनियर संजय कुमार का शव पंखे से लटका हुआ था. परिजनों द्वारा शव को उतारने के बाद पहुंची पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. इस घटना से इलाके मे सनसनी फैल गयी है.

स्वजनों ने साइबर कैफे के दरवाजे का शीशा तोड़कर शव को पंखे से उतारा। मृतक की पहचान संजय कुमार (51) के रूप में हुई है। वे वर्तमान में आवास पर ही साइबर कैफे चलाते थे। 

पुलिस ने पहुंचकर छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कहा कि स्वजनों के बयान पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

इंजीनियर के पिता सेवानिवृत्त अधिकारी जयमंगल राय ने बताया कि 2005 में संजय की शादी धूमधाम से कविता के साथ की थी। शादी के बाद दो बच्चे हुए, लेकिन बहू का व्यवहार दिन-प्रतिदिन खराब होता चला गया।

बताया कि संजय इंजीनियरिंग करके नौकरी करते थे। बहू हमेशा लड़ाई-झगड़ा करने पर संजय ने नौकरी छोड़ दी। घर पर ही साइबर कैफे का संचालन करने लगे। इसके बाद भी पत्नी का व्यवहार नहीं बदला।बताया गया कि मंगलवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। 

गुस्से में आकर संजय दुकान में ही रात को सो गए। बुधवार सुबह दुकान खोलकर झाड़ू लगाई। इसके बाद बाहर से शटर बंद कर दिया और शीशा वाला दरवाजा भी भीतर से लॉक कर दिया।

पुलिस साइबर कैफे में सीसी TV  कैमरे को एक्सपर्ट की मदद से खंगालने की कवायद में जुट गई है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मोबाइल को खंगाला जा रहा है। मामले की जांच छानबीन की जा रही है. जांच में अगर पत्नी की संलिप्तता उगाजर होती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी. बहरहाल इंजीनियर द्वारा खुदकुशी किए जाने की घटना से पूरे परिवार में मातम का माहौल है.