SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले रोसड़ा अनुमंडल हसनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक राजकुमार राय व जदयू नेता विजय यादव ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने सन्देश में कहा है कि भगवान शिव की आराधना का यह पर्व पूरे देश के साथ समस्तीपुर में भी श्रद्धा- भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है। भगवान शिव दुःखों को हरने वाले और सभी का कल्याण करने वाले देवता हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश के सुख -समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
महाशिवरात्रि का महापर्व इस साल 11 मार्च 2021 को मनाया जा रहा है. इस दिन भोले बाबा भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है. लोग इस दिन व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र चढ़ाते हैं. माना जाता है कि भगवान शिव को प्रसन्न करना काफी आसान होता है महाशिवरात्रि।