2021/03/17

बड़ी खबर : समस्तीपुर में पुलिस टीम पर ईट-पत्थरों से हमला, कई जख्मी, अतिक्रमण खाली कराने पहुंची थी प्रसासन

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुदारघाट में अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची पुलिस व प्रशासन पर लोगों ने जमकर ईट-पत्थर बरसाई जिसमें कई पुलिस कर्मी जख्मी हो गये। जख्मी पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस को लाठी भी चटकानी पड़ी। ग्रामीणों द्वारा चलाई चलाए गए ईंट से एक स्थानीय पत्रकार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें पीएचसी खानपुर में भर्ती कराया गया।

बताया गया है कि पुलिस प्रशासन जैसे ही अतिक्रमणमुक्त कराकर लौट रही थी, इसीबीच महिलाओं और अन्य लोगों ने पीछे से ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। कुछ लोग लाठी-डंडे से भी हमला करने लगे। जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। 

लोग इधर-उधर भागते नजर आए। भारी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल के साथ-साथ अधिकारी मौजूद थे। प्रशासन ने अतिक्रमित भूमि को खाली करवाया। बताया जाता है कि महिलाओं का झुंड सड़क पर लकड़ी, जंगल, टाटी रखकर सड़क जाम कर दी। 

महिलाओं की भीड़ गलत तरीके से घर को तोड़े जाने का आरोप प्रशासन पर लगा रही थी। वहीं यह जमीन जिला परिषद की बता रही थी। प्रशासन पर आरोप था कि कुछ लोगों की साजिश के तहत आशियाना उजाड़ा जा रहा है। 

सीओ रंजन कुमार दिवाकर ने बताया कि आवेदक नवल किशोर राय के द्वारा वर्ष 2017 में ही सड़क की जमीन खाली कराने के लिए कोर्ट में आवेदन दिया गया था।

 यह मामला हाई कोर्ट में में चला। फिर अवमानना वाद भी चला। उसी के आलोक में यह कार्रवाई की गई है।