2021/03/17

समस्तीपुर में सड़क हादसा : 2 पुलिस जवान समेत 3 जख्मी, सभी का ईलाज हॉस्पिटल में जारी

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले सरायरंजन थाना क्षेत्र के एनएच 322 पर गांधी चौक के निकट सोमवार की रात दो बाइक की आमने सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीनों का इलाज जारी है।

 घायलों की पहचान सरायरंजन थाना में डीएपी के पद पर कार्यरत विजय कुमार, कृष्णा कुमार एवं ग्रामीण हलई ओपी निवासी पप्पू कुमार के रूप में की गई है। 

घटना के बाबत ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस बल के जवान बाइक पर सवार होकर हलई से सरायरजन की ओर लौट रहे थे।

 विपरीत दिशा से आ रही दूसरे बाइक चालक ने उक्त बाइक में सामने से टक्कर मार दी। इसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी जब्त कर थाने पर लाया गया है।