2021/03/17

समस्तीपुर सड़क हादसे में युवक की मौत,देर रात दुकान बंद कर अपने घर लौट रहा था युवक

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के राजधानी रोड ताजपुर से महुआ जाने वाली सड़क में सिरसिया गांव के पास सोमवार की रात्रि अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। 

जख्मी युवक की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के कोठिया वार्ड-09 निवासी अशर्फी साह के 45 वर्षीय पुत्र अशोक साह के रूप में की गई है। 

स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिताजनक स्थिति में डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन बेहतर इलाज के लिए पटना ले गए, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मृत्यु हो गई। 

जानकारी के अनुसार मृतक अशोक ताजपुर बाजार में चाय नाश्ता की दुकान चलाता था। देर रात्रि दुकान बंद कर अपने घर लौट रहा था, इसी बीच यह घटना हुई। 

मृत्यु की खबर पाकर स्थानीय ग्रामीणों ने परिजनों के साथ मिलकर राजधानी रोड को कोठिया गांधी चौक ने निकट जाम क दिया। 

स्वजनों के द्वारा मुआवजा की मांग की जा रही थी। जाम के कारण इस पथ पर यातायात घंटों बाधित रहा। मौके पर स्थानीय थाना की पुलिस पहुंच चुकी है।