SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले रोसड़ा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं जहां एक युवक को मार डाला हैं। ये घटना की मामला रोसड़ा शहर के बालापुर गांव दक्षिण का बताया जा रहा हैं।
मृतक युवक का नाम रूदल कुमार बताया जा रहा हैं।घरवालों का आरोप है प्रेम-प्रसंग के चलते ये हत्या की गई है।
जानकारी के अनुसार अपहरण के बाद युवक को मार डाला हैं।लड़के की निर्मम हत्या कर दी गई है। युवक का हाथ काट दिया गया फिर उसके सर पर भी तेज धार वाले हथियार से वार किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंच कर छानबीन में जुटी हुई हैं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया हैं। ये घटना देर रात की हैं।बताया जा रहा है रात 1 बजे लड़का जब शौच के लिए घर से बाहर निकला तभी इस घटना को अंजाम दिया गया।