2021/03/17

समस्तीपुर में मालिक के बेटे ने नौकरानी को बनाया था हवस का शिकार, सवा महीना पहले दी बेटे को जन्म, FIR दर्ज

SAMASTIPUR : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 20 वर्षीया युवती को प्रेमजाल में फंसाकर मां बना देने के मामले को लेकर स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज हुई। 

इसमें गांव के ही रहमान, कलाम और सिराज बीबी को नामजद किया गया है। थाने के एसआई रामगति मांझी ने पीड़िता के बयान पर कांड अंकित करते हुए मामले की जांच की जिम्मेवारी एएसआई रविकांत सिंह यादव को सौंपी है। यह जानकारी थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने दी।

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के एक गांव में नौकरानी के साथ मालिक के बेटे द्वारा अवैध संबंध स्थापित करने तथा स्वास्थ्य महिना पूर्व एक बच्चे को जन्म देने का मामला प्रकाश आया.

जिसमे जानकारी उपरांत बिहार जनवादी महिला समिति के राज्य अध्यक्षा कॉ० नीलम देवी, विभूतिपुर जनवादी महिला अध्यक्षा शांति देवी, अंचल मंत्री सुलेखा कुमारी, सीपीएम जिला सचिव मंडल सदस्य कॉमरेड महेश कुमार, दलसिंहसराय सीपीएम अंचल मंत्री विधान चंद्र यादव आदि लोगों पीड़िता से मिले और जानकारी हासिल की। 

उसने बताया कि मैं मालिक के घर में खाना बनाने का काम करता था उसका बेटा शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने लगा. जिसके कारण मैं गर्भवती हो गई. इसकी जानकारी अपने माता पिता को दी इसके बाद पंचायती हुई ।

पंचायती में लड़का भाग गया तब उसके पिता ने पंचों के बीच बांड बनाया कि हम लोगों में इस हालात में शादी नहीं होता है बच्चा के जन्म लेने व सावां महीना पुर जाने के बाद निकाह करके इसे अपना लेंगे. जब बच्चा ने जन्म लिया और सवा महीना पुर जाने के बाद शादी करवाने के लिए जब उसके पास लोग गए तब उसने शादी करने से इनकार कर दिया. 

इसके बाद पीड़िता ने थाना में एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई जिसकी प्राथमिकी दर्ज हो गई है। आगे पीड़िता से मिलकर आश्वासन दिया कि तुम्हारा हक का लड़ाई सड़क से लेकर कोर्ट तक हम लड़ेंगे और जब तक तुम्हारा अधिकार नहीं मिल जाएगा तब तक हमारा लड़ाई जारी रहेगा।इस संबंध में थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट