BEGUSARAI : बेगूसराय जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर जान ले ली. घटना लोहिया नगर ओपी क्षेत्र के बाघी शांति साह चौक के समीप की है.
राजकुमार साह के परिवार वाले दहेज के लोभ में इससे पहले एक और बहू की जान ले चुके हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि राजकुमार की भाभी की 6 साल पहले दहेज के लिए पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में परिजनों ने लोहिया नगर थाने में FIR दर्ज कराई है। इधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि दहेज के लिए पीट-पीटकर हत्या का आवेदन मृतक के परिजनों द्वारा दिया गया है। इसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
राजकुमार की ममता के साथ 20 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही वह ममता से अपने मायके वालों से पैसे और जमीन मांगने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर ममता के साथ वह मारपीट करता था।
शुरू-शुरू में ममता मायके वालों से सभी बातें शेयर करती थीं। मारपीट से बचने के लिए मायके वालों ने बाघी में जमीन खरीदकर घर भी बनवा दिया था। इसके बाद भी राजकुमार अलग-अलग चीजों की डिमांड करता था।
ममता जब इसका विरोध करती थी तो उसे हैवानों की तरह पीटता था। इस दौरान दोनों के बच्चे भी हुए। दो बेटा और एक बेटी हो जाने के बाद भी राजकुमार का वही ढंग रहा।
इस बार वह 2 लाख रुपए मांगने को कह रहा था। ममता ने रुपए नहीं मांगे तो राजकुमार ने उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।