2021/03/13

28 वर्षीय विवाहिता की संदेहास्पद मौत, पुलिस ने किया शव बरामद, मामले की जांच में जुटी पुलिस

SAHARSA : खबर सहरसा से है। जहां पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुट्टी स्थित मुहल्ले से 28 वर्षीय विवाहिता का संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद किया है। दरअसल 5 वर्ष पूर्व रामेश्वर प्रसाद साह के पुत्र प्रदीप शाह के साथ 28 वर्षीय मुन्नी देवी की शादी हुई थी। 

शादी के कुछ साल बाद भी लड़की के साथ उनके पति प्रदीप शाह मारपीट की घटना को अंजाम देता था। मृतका विवाहिता के परिजनों ने बताया कि सुबह ससुराल के ही सदस्य ने फोन पर सूचना दिया कि आपकी बेटी ने जहर खा लिया है और जिसके बाद आनन-फानन में उनके पिता और मां ससुराल पहुंचे जहां वे मृत पड़ी हुई थी। 

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं  मृतिका के परिजनों ने बताया कि मृतिका के शरीर पर गहरे जख्म के निशान भी मिलें हैं जिससे यह लगता है कि उसकी हत्या की गई है। 

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद से ही मृतिका के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा