2021/03/31

समस्तीपुर में महिला ने गले में फंदा डालकर की आत्महत्या ,मामले की जांच में जुटी पुलिस

SAMASTIPUR : बिहार के समस्तीपुर जिले मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा गांव में मंगलवार की सुबह एक विवाहिता ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली । 

उसकी पहचान संजीव कुमार सिंह की पत्नी सुनीता देवी उर्फ अंजनी (30 वर्ष) के रूप में की गई है ।

 घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसके पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि विवाहिता मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे अपने कमरे से बाहर निकली थी। 

घर के सदस्यों ने सोचा कि शायद वह शौच के लिए निकली होगी। 

करीब एक घंटे बाद जब घर के सभी सदस्य सो कर उठे तो विवाहिता को न पाकर सभी लोग इधर-उधर खोजने लगे।

 इसी दौरान परिवार के एक सदस्य की नजर किचन की छत में लगे लोहे के एंगल से गले में फंदा डालें विवाहिता पर पड़ी।