2021/03/31

समस्तीपुर : दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड का 12 वां बोनस वितरण कार्यक्रम संपन्न

SAMASTIPUR :  जिले के सरायरंजन प्रखंड के पथ संख्या 8 के चकअहलेदाद दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड का 12 वां बोनस वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 मौके पर संघ के निदेशक मंडल सदस्य राजीव कुमार मिश्रा,मुख्य अतिथि एवं निदेशक मंडल सदस्य इंदु देवी एवं पथ  पर्यवेक्षक शंभू कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित हुए। 

बोनस का प्रतिवेदन समिति के सचिव मुकेश कुमार ने प्रस्तुत किया। वहीं कुल 121 किसानों के बीच विभिन्न मदों में बोनस की राशि वितरित की गई। समारोह की अध्यक्षता अवधेश सिंह ने की। वहीं अतिथियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष लखींद्र पंडित ने किया। 

समारोह को सफल बनाने में बभनगामा समिति के सचिव ओम प्रकाश,मनियारपुर के सचिव राकेश कुमार,मनिका महिला के सचिव प्रतिनिधि अमित कुमार, पार समिति के सचिव प्रतिनिधि सरोज कुमार आदि ने कार्यक्रम में अपनी अहम भूमिका निभाई।

वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट