SAHARSA : खबर सहरसा से है। जहाँ जिले के सौरबाजार थाना अंतर्गत पतरघट ओपी क्षेत्र में मंगलवार को मधेपुरा - पतरघट मुख्य मार्ग स्थित मरनमा मोड़ से आगे एक अनियंत्रित बाइक की बिजली खंभे से टकराने पर बाइक के पिछे बैठे युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक चालक जख्मी हो गया, जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों लोगों के अनुसार एक 220 पल्सर बाइक पर सवार होकर दो युवक मधेपुरा की तरफ से पतरघट की ओर तेज गति से आ रहा था। उसी दौरान सड़क में मोड़ रहने के कारण लोहे का बिजली खंभा से टकराते हुए बाईक लगभग 10 फीट उपर जाकर सड़क किनारे गिरा।
इस दौरान खंभे से टकराहट की जबर्दस्त आवाज पर अगल बगल के लोगों दौड़ते हुए वहां पहुंचे और वस्तुस्थिति को देखते हुए घटना की जानकारी पतरघट पुलिस को दिया।
दी गई सूचना पर पतरघट ओपी में पदस्थापित स.अ.नि एन•के सिंह, अम्बीका शर्मा, दिनेश यादव पहुंचकर जानकारी लेते स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी को पीएचसी भेज दिया गया।
वहीं दुघर्टना ग्रस्त बाइक को ओ•पी भेजकर घटनास्थल से ही जख्मी गोलमा पूर्वी के सखौड़ी निवासी मनीष कुमार यादव पिता माधो यादव को गंभीर स्थिति में इलाज हेतु मधेपुरा ले जाया गया। वहीं अचेता अवस्था में गोलमा पूर्वी के ऊटी नवटोलिया निवासी सोनू रजक को पीएचसी पतरघट में भर्ती कराया।
जहां डॉ. एल.पी भगत एवं डॉ.धीरज कुमार सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची मृतक की माता ललिता देवी बदहवास हो गई। इधर, ओपीध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र पुलिस बल के साथ पीएचसी पहुंचकर परिजनों से मिले। उधर, घटना की सूचना मिलते ही गांव व स्वजनों में कोहराम मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे राजद नेता भीखा पासवान, जिप रमेश चन्द्र राणा, मुखिया प्रतिनिधि पिन्टू यादव, शंभू यादव (समाजसेवी सहसराम), कांग्रेस नेता सागर कुमार ने मृतक स्वजनों को पांच लाख मुआवजा देने की मांग जिला प्रशासन एवं बिहार सरकार से की है। वहीं समाचार प्रेषक तक पतरघट पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया में लगे हुए थे।
रिपोर्ट-रितेश हन्नी@सहरसा