DESK : पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल अंतर्गत नदी थाना क्षेत्र स्थित भगवानपुर गांव में दहेज में 50 हजार रुपये नहीं मिलने पर विवाहिता सहित उसके बच्चों को भी घर से निकाल दिया गया है।
ससुराल जाने के बाद कुछ दिनों ने उसे अच्छे से रखा गया। कुछ दिनों बाद दहेज में एक लाख रुपये की मांग की जाने लगी। अक्टूबर 2020 में सिंधु के पिता ने उसके ससुराल वालों को 50 हजार रुपये दिए।
उसके बाद भी उसके ससुराल के लोग उसके साथ मारपीट करते रहे। महिला का आरोप है कि इस दौरान ससुर ने बुरी नीयत के साथ उसके साथ गलत बरताव भी किया।
एक मार्च को उक्त महिला को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसमें पति सिकंदर चौधरी, ससुर लक्ष्मण चौधरी, बीरन चौधरी, सास सुशीला देवी व रानी कुमारी को आरोपित किया गया है। ससुरालियों के द्वारा घर से निकाल देने के बाद उक्त महिला अपने मायके ठकराहा चली गई।
बीते तीन मार्च को उसके पति उसके घर गया और उसके साथ उसकी मां के साथ मारपीट करने के बाद गहना आदि लेकर चला गया।
जिसके बाद स्थानीय स्तर पर पंचायती भी हुई। लेकिन उसके ससुराल के लोग मानने के लिए तैयार नहीं हैं। मामले में बगहा एसडीपीओ कैलाश प्रसाद ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।