DARBHANGA : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर सत्र 2020-22 में ऑनलाइन आवेदन कर चुके छात्रों का स्नातकोत्तर विभाग एवं स्नातकोत्तर अध्ययन वाले कॉलेजों में स्पॉट नामांकन लेने को लेकर संबंधित प्राचार्यों और विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है।
बताया गया है कि स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर सत्र 2020-22 में नामांकन के लिए पूर्व में आवेदन करने वाले छात्रों का स्पॉट नामांकन 13 मार्च तक सुनिश्चित करें। बताया गया है कि रिक्त सीटों के विश्वविद्यालय द्वारा कोई सूचना नहीं जारी की जाएगी। संबंधित विभागाध्यक्ष और प्राचार्य अपनेे स्तर पर सीधे नामांकन सुनिश्चित करेंगे।