2021/03/02

समस्तीपुर : सड़क दुर्घटना में हुई मौत से पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे हसनपुर के पूर्व विधायक राजकुमार राय

SAMASTIPUR :  हसनपुर के पूर्व विधायक सह जिला जदयू० के मुख्य प्रवक्ता राजकुमार राय  मंगलवार को सिंघिया प्रखंड के जहांगीरपुर लगमा गांव में पहुंचकर कटिहार में भीषण सड़क दुर्घटना के शिकार बबली साह के परिजनों से मिलकर उसे सांत्वना दी। 

पूर्व विधायक राजकुमार राय ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह काफी दर्दनाक घटना है, इस दुख की घड़ी में हम सभी मृतक के परिवार के साथ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। साथ ही हसनपुर के पूर्व विधायक राजकुमार राय ने कहा कि मृतक काफी मिलनसार छवि का था। उनके आकस्मिक निधन से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि जहांगीरपुर लगमा समाज को भी क्षति पहुंची है।

मंगलवार को मृतक के घर पहुंचे  हसनपुर के पूर्व विधायक सह जिला जदयूo के मुख्य प्रवक्ता राज कुमार राय एवं जदयूo नेता विजय कुमार यादव, पूर्व मुखिया अरविन्द सिंह, सिंघिया प्रखण्ड अध्यक्ष अरुण शेखर कुँवर, सतेंदर यादव, बिथान प्रखण्ड अध्यक्ष शत्रुघ्न मण्डल, गोपाल सिंह, राजेश कुमार राकेश, नीतीश शर्मा एवं अन्य स्थानीय लोग।


रिपोर्टर: संतोष कुमार ठाकुर