2021/03/02

बड़ी खबर समस्तीपुर : कई महीनों के बाद 5 मार्च से चलेगी 10 डेमू एक्सप्रेस ट्रेन...ट्रेन का पूरी लिस्ट जारी

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रहीं हैं। पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 5 मार्च 2021 से निम्नलिखित डेमू एक्सप्रेस विशेष गाड़ियों के परिचालन का निर्णय लिया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सरस्वती चन्द्र ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त गाड़ियों में यात्रा हेतु मेल/एक्सप्रेस अनारक्षित यात्रा टिकट लेना होगा तथा यात्रा के दौरान कोविड-19 के संबंध में केन्द्र/राज्य सरकार द्वार जारी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा। 

यहाँ देखें पूरी लिस्ट

1. गाड़ी संख्या 05207/05208 दरभंगा - रक्सौल - दरभंगा डेमू एक्सप्रेस:- 
गाड़ी संख्या 05208 रक्सौल से प्रतिदिन सुबह 04.40 बजे प्रस्थान करेगी तथा सभी स्टेशनों पर 01-01 मिनट रूकते हुए 09.00 बजे दरभंगा पहुँचेगी। गाड़ी संख्या 05207 दरभंगा से प्रतिदिन 10.45 बजे प्रस्थान करेगी तथा सभी स्टेशनों पर 01-01 मिनट रूकते हुए कमतौल, जोगियारा, सीतामढ़ी के रास्ते 15.00 बजे रक्सौल पहुँचेगी। 

2. गाड़ी संख्या 05209/05210 रक्सौल - नरकटियागंज - रक्सौल डेमू एक्सप्रेस:- 
गाड़ी संख्या 05210 प्रतिदिन 07.25 बजे नरकटियागंज से प्रस्थान करेगी तथा सभी स्टेशनों पर 01-01 मिनट रूकते हुए वाया साठी, बेतिया, सगौली 09.55 बजे रक्सौल पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05209 प्रतिदिन 16.40 बजे रक्सौल से प्रस्थान करेगी तथा सभी स्टेशनों पर 01-01 मिनट रूकते हुए 19.10 बजे नरकटियागंज पहुँचेगी।

3. गाड़ी संख्या 05213/05214 रक्सौल - सीतामढ़ी - रक्सौल डेमू एक्सप्रेस 
गाड़ी संख्या 05213 प्रतिदिन 11.40 बजे रक्सौल से प्रस्थान करेगी तथा सभी स्टेशनों पर 01-01 मिनट रूकते हुए वाया छौड़ादानों, बैरगनिया  13.50 बजे सीतामढ़ी पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05214 प्रतिदिन 15.15 बजे सीतामढ़ी से प्रस्थान करेगी तथा सभी स्टेशनों पर 01-01 मिनट रूकते हुए 17.45 बजे रक्सौल पहुँचेगी।

4. गाड़ी संख्या 05219/05220 दरभंगा - हरनगर - दरभंगा डेमू एक्सप्रेस 
गाड़ी संख्या 05220 प्रतिदिन 05.15 बजे हरनगर से प्रस्थान करेगी तथा सभी स्टेशनों पर 01-01 मिनट रूकते हुए वाया सकरी 07.35 बजे दरभंगा पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05219 प्रतिदिन 16.10 बजे दरभंगा से प्रस्थान करेगी तथा सभी स्टेशनों पर 01-01 मिनट रूकते हुए 18.25 बजे हरनगर पहुँचेगी।

5. गाड़़ी संख्या 05222/05221 समस्तीपुर - सहरसा - समस्तीपुर डेमू एक्सप्रेस:-
गाड़ी संख्या 05221 प्रतिदिन 10.00 बजे सहरसा से प्रस्थान करेगी तथा सभी स्टेशनों पर 01-01 मिनट रूकते हुए वाया मानसी, हसनपुर रोड, रूसेड़ा घाट 14.35 बजे समस्तीपुर पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05222 प्रतिदिन 18.10 बजे समस्तीपुर से प्रस्थान करेगी तथा सभी स्टेशनों पर 01-01 मिनट रूकते हुए 22.55 बजे सहरसा पहुँचेगी।

6. गाड़ी संख्या 05224/05223 सहरसा - पूर्णियाँ - सहरसा डेमू एक्सप्रेस 
गाड़ी संख्या 05224 प्रतिदिन 06.20 बजे सहरसा से प्रस्थान करेगी तथा सभी स्टेशनों पर 01-01 मिनट रूकते हुए वाया दौरम मधेपुरा, मुरलीगंज, सरसी 10.00 बजे पूर्णियाँ पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05223 प्रतिदिन 11.00 बजे पूर्णियाँ से प्रस्थान करेगी तथा सभी स्टेशनों पर 01-01 मिनट रूकते हुए 13.40 बजे सहरसा पहुँचेगी।

7. 05226/05225 सहरसा - पूर्णियाँ - सहरसा डेमू एक्सप्रेस 
गाड़ी संख्या 05226 प्रतिदिन 17.55 बजे सहरसा से प्रस्थान करेगी तथा सभी स्टेशनों पर 01-01 मिनट रूकते हुए वाया दौरम मधेपुरा, मुरलीगंज, सरसी 20.45 बजे बजे पूर्णियाँ पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05225 प्रतिदिन 21.15 बजे पूर्णियाँ से प्रस्थान करेगी तथा सभी स्टेशनों पर 01-01 मिनट रूकते हुए 23.55 बजे सहरसा पहुँचेगी।

8. 05230/05229 सहरसा - बरहरा कोठी - सहरसा डेमू एक्सप्रेस:-
गाड़ी संख्या 05230 प्रतिदिन 07.25 बजे सहरसा से प्रस्थान करेगी तथा सभी स्टेशनों पर 01-01 मिनट रूकते हुए वाया बैजनाथपुर, दौरम मधेपुरा, बनमंखी 10.00 बजे बरहरा कोठी पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05229 प्रतिदिन 17.00 बजे बरहरा कोठी से प्रस्थान करेगी तथा सभी स्टेशनों पर 01-01 मिनट रूकते हुए 19.40 बजे सहरसा पहुँचेगी।

9. 05237/05238 बरहरा कोठी - बनमंखी - बरहरा कोठी डेमू एक्सप्रेस -
गाड़ी संख्या 05237 प्रतिदिन 13.00 बजे बरहरा कोठी से प्रस्थान करेगी तथा सभी स्टेशनों पर 01-01 मिनट रूकते हुए 13.30 बजे बनमंखी पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05238 प्रतिदिन 14.30 बजे बनमंखी से प्रस्थान करेगी तथा सभी स्टेशनों पर 01-01 मिनट रूकते हुए 15.00 बजे बरहरा कोठी पहुँचेगी।

10. 05240/05239 सहरसा - पूर्णियाँ - सहरसा डेमू एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 05240 प्रतिदिन 02.05 बजे सहरसा से प्रस्थान करेगी तथा सभी स्टेशनों पर 01-01 मिनट रूकते हुए वाया दौरम मधेपुरा, मुरलीगंज, सरसी 04.45 बजे पूर्णियाँ पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05239 प्रतिदिन 06.00 बजे पूर्णियाँ से प्रस्थान करेगी तथा सभी स्टेशनों पर 01-01 मिनट रूकते हुए 08.55 बजे सहरसा पहुँचेगी।