JAMSHEDPUR : झारखंड के जमशेदपुर में पुलिस ने लेडिज स्पा में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया.
पुलिस ने स्पा से आपत्तिजनक सामान के साथ तीन युवक और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया.
मामला झारखंड के जमशेदपुर शहर का है जहां साकची बंगाल क्लब के पास लोरियल एक्वा फैमिली पार्लर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. बताया जा रहा है कि कई दिनों से इस जगह पर पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा किया जाता था.
गिरफ्तारी के बाद लड़के-लड़कियों की मेडिकल जांच कराई गई. फिर बाद में जेल भेज दिया गया. स्पा को सील कर दिया गया.
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि साकची इलाके में स्थित एक स्पा में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है. इस गुप्त सूचना पर मंगलवार सुबह स्पा में रेड किया गया.
पुलिस ने बताया साकची थाने में केस दर्ज किया गया है. स्पा को भी सील कर दिया गया. आगे की छानबीन जारी है.गिरफ्तार लोगों में गम्हरिया का रहने वाला आकाश पात्र, बहरागोड़ा का रहने वाला पशुपति दास, सीतारामडेरा निवासी सैलून मैनेजर उमेश चालक, बिष्टुपुर और बर्मामाइंस की रहने वाली दो महिलाएं और सैलून संचालिका के नाम शामिल हैं.