PATNA : बिहार विधानसभा के बाहर RJD विधायकों ने जमकर बवाल काटा. RJD विधायकों की नाराज़गी विगत एक महीने में घरेलू गैस के दाम में हुई 125 रुपये की बढोत्तरी और प्याज के मूल्य में लगातार हो रही वृद्धि थी.
महंगाई के खिलाफ विपक्ष का बिहार विधानसभा परिसर में प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। इसी क्रम में आज राजद की महिला विधायकों ने सिर पर रसोई गैस का छोटा सिलेंडर लिये प्रदर्शन किया। वहीं अन्य राजद विधायकों ने प्याज का माला पहने हुए विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए।
प्रदर्शन के दौरान महिला विधायकों ने कहा कि रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। यह आम लोगों की पुहंच से दूर होता जा रहा है। वहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने से सारे वस्तुओं के दाम बढ़ते जा रहे हैं।
आम लोगों को अपने परिवार का पेट पालना मुश्किल हो गया है। सरकार इनकी कीमतों को जबतक कम नहीं करेगी सदन से सड़क तक यह विरोध जारी रहेगा। भाई वीरेंद्र समेत कई राजद विधायक प्याज का माला पहुने हुए थे।