DESK : बिहार में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. केंद्रीय चयन परिषद बिहार ने अग्निशमन सेवा में फायरमैन की 2380 पदों पर बहाली निकाली है. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 फरवरी 2021 से शुरू हो गई है और अप्लाइ करने को इच्छुक कैंडिडेट 25 मार्च 2021 तक अप्लाई कर सकते हैं.
इस नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को www.csbc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा. उन्हें किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में 12वीं पास होना जरूरी है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम उम्र 25 साल होनी चाहिए. वहीं आरक्षित श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों को छूट का प्रावधान है. आयु की गणना 1 अगस्त 2020 तक की जाएगी.
शारीरिक योग्यता का पैमाना पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग रखा गया है. पुरुष अभ्यर्थियों की लम्बाई 165 से.मी. व महिला अभ्यर्थियों की लम्बाई 155 से.मी. होनी आवश्यक है. बिहार पुलिस फायरमैन की अधिसूचना में इसके अतिरिक्त अन्य शारीरिक योग्यताओं को विस्तार से बताया गया है.
कैटेगरी - कुल पद - पुरुष- महिला
-सामान्य वर्ग- 957- 624- 333
-ईडब्ल्यूएस(EWS)- 238- 167-71
-अनुसूचित जाति- 378- 237- 141
-अनुसूचित जनजाति - 23 - 23 - 00
-अत्यंत पिछड़ा वर्ग - 419- 257- 162
-पिछड़ा वर्ग - 268- 179- 89
-पिछड़ा वर्ग महिला-97- 00- 97
सामान्य (Gen)और ओबीसी (OBC) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये तय किया गया है जबकि एससी/एसटी(SC/ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 112 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 के आधार पर 21,700 - 69,100 रुपये तक प्रतिमाह मिलेगा.
इस नौकरी के लिए सेलेक्शन दो चरणों की प्रक्रिया के तहत होगा. पहले लिखित परीक्षा और फिर शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जायेगी. लिखित परीक्षा में केवल क्वालिफाइ करना जरुरी है. लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी.
इसमें दो घंटे मिलेंगे. सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे.परीक्षा में 30 फीसदी तक नंबर लाना जरुरी होगा. जिनके नंबर इससे कम होंगे उन्हें फिजिकल टेस्ट में हिस्सा नहीं लेने दिया जायेगा. चयन की मेरिट लिस्ट शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर बनेगी.